whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265444
Loading...


भंडरिया के सुदूरवर्ती तेनटांड़ गांव पहुंचे एसपी, 100 गरीबों के बीच वितरित किया कंबल

location_on भंडरिया access_time 30-Jan-21, 06:31 PM visibility 652
Share



भंडरिया के सुदूरवर्ती तेनटांड़ गांव पहुंचे एसपी, 100 गरीबों के बीच वितरित किया कंबल
कंबल वितरण करते एसपी


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : जिला पुलिस अधीक्षक एस श्रीकांत खोटरे ने शुक्रवार की शाम भंडरिया थाना क्षेत्र के गांव तेनटांड के टोला कोरहटी पहुंच कर आदिम जनजाति कोरवा लोगों के बीच 100 कंबल का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब असहाय आदम जनजातियों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने आदिम जनजाति परिवार के लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने उनकी विभिन्न समस्या पेयजल, बिजली, शिक्षा, आदि की जानकारी ली। एसपी को जानकारी देते हुए आदिम जनजाति परिवार के युवक वीरेंद्र कोरवा ने बताया कि पेयजल के लिए टोले में दो कुआं व एक चापाकल है उसी से टोले के लोग पानी पीते हैं।
एसपी ने पेयजल व बिजली की समस्या को ठीक करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने रिंकू कोरवा से पढ़ाई के बारे में पूछा, और कहा कि अगली बार आएंगे तो तुम्हारे लिए पाठ्यक्रम की समाग्री लेकर आएंगे। कोरहटी में एसपी के पहुंचने पर उक्त टोले के लोगों मे काफी हर्ष था। मौके पर रंका एसडीपीओ मनोज कुमार, मेजर ओम प्रकाश दास, भंडरिया इस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत सहित काफी संख्या मे पुलिस जवान उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play