गढ़वा : श्री कृष्ण गौशाला समिति गढ़वा का चुनाव कराने समेत 5 सूत्री मांग को ले धर्म रक्षा वाहिनी ने आंदोलनों का एलान करते हुए प्रथम चरण में आगामी 20 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देने की घोषणा किया है। श्री कृष्ण गौशाला को ले आंदोलन की घोषणा आज धर्म रक्षा वाहिनी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में धर्म रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार दीपक तथा उनके सहयोगियों के द्वारा किया गया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान धर्म रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण गोशाला से जुड़े पदाधिकारियों से कई सवाल किए हैं। मसलन गढ़वा नगर परिषद से हुए बस स्टैंड के निर्माण के समय एग्रीमेंट के आलोक में पिछले 10 वर्षों में कितना प्रतिशत राशि गौशाला का गौशाला को प्राप्त हुआ, 2 मार्च 2011 से अभी तक गौशाला का कितना विकास हुआ, अभी गौशाला में कितनी गाय हैं और जब विगत चुनाव में पदाधिकारी बने थे, तब कितनी गाय थी।
गौशाला का सभी मूल कागजात किन के पास है जैसे सवाल पूछा गया है।
जबकि पत्रकार वार्ता के जरिए धर्म रक्षा वाहिनी ने गढ़वा नगर परिषद श्री कृष्ण गोशाला समिति के पूर्व पदाधिकारियों के कार्यकलाप के विरुद्ध आंदोलन की घोषणा किया है, जिसमें प्रथम चरण में 20 फरवरी 2021 3:00 शनिवार को धर्म रक्षा वाहिनी द्वारा उपायुक्त कार्यालय के सामने 5 सूत्री मांग के समर्थन में भावना देने का ऐलान किया गया है 5 सूत्री मांग में गौशाला के नए सदस्यों को मान्यता देकर श्री कृष्ण गोशाला समिति का चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा तुरंत कराने तुरंत प्रभाव से गोवध बंद करना शहर के सभी मुर्गा, मछली, बकरा मीट, अंडा की दुकान बाजार क्षेत्र के भीड़ भाड़ के इलाके से अलग कर दें।
श्मशान घाट उतरी के मोटेशन को अविलंब रद्द करने तथा श्री कर्बला के खाता 63 प्लस 459 की 13 डिसमिल जमीन को छोड़कर अतिक्रमण कर खाता 62 के प्लॉट 407 में बने सरकारी भूमि पर नए चारदीवारी को अविलंब ध्वस्त कर सरकारी भूमि पर सार्वजनिक हित के सरकारी निर्माण किए जाने की मांग शामिल है।