बंशीधर नगर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 जनवरी से 2 फरवरी तक सघन प्लस पोलियो अभियान चलाया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान 0-5 वर्ष के 44,489 बच्चो को प्लस पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। टीका कर्मियों द्वारा 31 जनवरी को पोलियो बूथ पर तथा शेष बचे बच्चो को एक व दो फरवरी को डोर टू डोर जाकर दवा पिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए 217 पोलियो बूथ बनाये गए हैं। 434 टीका कर्मियों को लगाया गया है। कार्यो की निगरानी के लिए 38 पर्यवेक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।