गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सह युवा पाल महासंघ जिला अध्यक्ष सुमित पाल ने मानवता धर्म निभाते हुए आज सुखबाना निवासी अशोक मेहता के ससुर को एक यूनिट रक्तदान कर उनकी जान की रक्षा की।
मौके पर युवा नेता सोनू यादव, राजद युवा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, सतवंत कुमार यादव, शंकर यादव, आकाश यादव आदि मौजूद थे।