whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27268360
Loading...


वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शहीद दिवस पर लोगों को किया जागरूक

location_on बंशीधर नगर access_time 30-Jan-21, 05:53 PM visibility 645
Share



वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शहीद दिवस पर लोगों को किया जागरूक


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : राजकीय मध्य विद्यालय चित् विश्राम के प्रांगण में शहीद दिवस के अवसर पर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तरी वन प्रमंडल गढ़वा के नगर उंटारी वन क्षेत्र के द्वारा पर्यावरण जागृति के सहयोग से छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को वन पर्यावरण विभाग से जोड़ने तथा वनों एवं वन संपदा के संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए अतिथियों द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेल बोकारो के सेवानिवृत्त अधिकारी सह ग्रामीण अभिभावक रविंद्र नाथ पांडेय ने कहा की वन हमारे जीवन रक्षक हैं।
इनकी रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। बच्चे जो कल के भविष्य हैं, इन्हें खासकर जागरूक करना वन विभाग से जोड़ना यहां के वन विभाग एवं अधिकारियों की एक अच्छी सोच है। उन्होंने कहा कि बच्चे आज से ही अपने भविष्य के प्रति अपनी इस पृथ्वी के प्रति सजग होंगे तभी हमारा आने वाला कल सुरक्षित रहेगा। यह सुखद संयोग है कि आज सारा राष्ट्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वनरक्षी शशिकांत कुमार ने कहा कि वन विभाग लगातार प्रयासरत है कि हम लोगों से जुड़े तथा उनसे जुड़ कर वन के महत्व को उनके दिल में बसाए। बच्चे जो कल के भविष्य हैं उनके साथ हमारा विभाग जीवन को बचाने के लिए कृत संकल्प है। जीवन का अर्थ है जीव और वन।
हमारा विभाग इन बच्चों को वन दर्शन, फॉरेस्ट टूर पर भी ले जाता है जिससे बच्चे वन एवं वन्य जीवो के महत्व को समझते हैं। समाजसेवी अमरनाथ पांडेय ने कहा कि वन हम सबका है। हम सब के लिए है। अगर हमने इसे संरक्षित नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। राम व्यास पांडेय ने कहा कि वन और गांधीजी के विचार हमारे लिए हमेशा आवश्यकता की तरह रहेंगे दोनों की प्रासंगिकता मनुष्य के जीवन में समाप्त नहीं होगी। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से उच्च विद्यालय चितविश्राम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलकर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोवरदहा तथा चितविश्राम के प्लस टू में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच 100 से ऊपर टी शर्ट, कैप, पेन, पैड तथा स्कूल बैग का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वनरक्षी अरुण कुमार, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार, शिक्षक तनवीर आलम, मध्य विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव, सुशील कुमार पांडेय, शिक्षिका पूनम कुमारी, एसएमसी के अध्यक्ष संजय पांडेय, विशाल दत्त पांडेय, नरेंद्र पांडेय, अनुराग सोनी, निक्कू सेठ, गोविंद पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर पर्यावरण जागृति को ओर से पर्यावरण के विविध आयाम नामक पुस्तक भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play