बिशुनपुरा : शहीद दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों व सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
उ.प्र. विद्यालय महुली खुर्द के प्रांगण में एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीद महापुरुषों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक सुधीर कुमार पांडेय ने शहीद महापुरुषों के ऊपर प्रकाश डाला।
मौके पर राधेश्याम पांडेय, राजा रंजन पांडेय, विनायक दुबे, श्रवण राम सहित कई लोग मौजूद थे।
सगमा : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रांगण में शनिवार को बीडीओ दीपक मिंज की अध्यक्षता में अधिकारियों, कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।
मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही 200 वर्षों की गुलामी के बाद देश को आजादी मिली है। इस आजादी को अक्षुण्ण रखने की जवाबदेही हम सबों की है। भारत की एकता अखंडता बरकरार रहे। देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़े। हर हाथ को रोजगार और हर खेत को पानी मिले। इस दिशा में सरकार पहल कर रही है। हम सभी को इसमें से सहभागगी बननी चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर प्रखंड से अंचल के कर्मी प्रधान सहायक चोंहास एक्का, अनुकलित कच्छप, राजकुमार साहू, रूपेश कुमार तिवारी, सुरेश राम, सुदर्शन राम, शैलेश कुमार चंद्रशेखर चौबे, राजीव कुमार,सतीश उरांव, कुंदन दुबे, संतोष यादव समेत सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।
भवनाथपुर : थाना परिसर मे शनिवार को पुलिस प्रशासन के कर्मियों ने देश को आजादी मिलने मे शहीद वीर जवानों सहित अधिकारियों की याद मे दो मिनट का मौन धारण कर शहीद दिवस को याद किया।
इस मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने कहा कि शहीद दिवस को मनाने से हमारे दिल मे देश की स्वतंत्रता मिलने मे दूसरे के द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयास से हम सभी को शिक्षा मिलती है कि देश में अमन चैन बनाए रखने में हमे पूरी इमानदारी पूर्वक अपना कार्य को निर्वहण करना चाहिए। जब हम शहीदों को याद करेंगे तभी हम सभी को उनके मूल्यों का समझ दिल में बना रहेगा। इस देश की अखंडता, संप्रभुता, एकता को सभी के द्वारा बनाए रखने का संकल्प को दोहराते रहना चाहिये। यह देश आजाद है तभी हम सभी अपने को आजाद महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर ओपी के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।