गढ़वा : थाना के हंसकेर में छत से गिरने से पारा शिक्षक घायल हो गए। जिन्हें बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हंसकेर के पारा शिक्षक श्रीकांत तिवारी शाम के समय घर के छत पर टहल रहे थे, अचानक घर के छत की रेलिंग से नीचे गिर गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।