whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269836
Loading...


ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली अभिजीत की करोड़ों की संपत्ति जब्त

location_on पलामू access_time 29-Jan-21, 06:52 PM visibility 648
Share



ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली अभिजीत की करोड़ों की संपत्ति जब्त
ईडी के अफसर जब्त किए गए प्रोपर्टी पर जब्ती का बैनर लगाते हुए


जलेश शर्मा check_circle
संवाददाता



पलामू : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुख्यात माओवादी अभिजीत यादव की करोड़ों की संपत्ति को जब्त की है। अभिजीत यादव की पत्नी गीता देवी के नाम मौजूद सभी संपत्ति को ईडी जब्त करते हुए सरकारी संपत्ति घोषित कर नीलामी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय पटना की टीम ने पलामू के मेदिनीनगर, छतरपुर और हरिहरगंज में एक साथ कार्रवाई की जिसमें मेदिनीनगर में पॉश इलाके में जमीन के दो प्लाट, हरिहरगंज में जमीन का प्लॉट और अर्द्धनिर्मित घर, छतरपुर में जमीन के तीन प्लाट को जब्त किया है। ईडी की टीम का नेतृत्व उपनिदेशक रैंक के अधिकारी कर रहे थे। 2015 के बाद अभिजीत ने खरीदी थी संपत्ति पलामू पुलिस ने 2018 में अभिजीत यादव के पास एक करोड़ से अधिक की संपति का आकलन किया था, जिसके बाद में यूएपीए एक्ट के तहत कई जगह जमीन को जब्त किया था।
बाद में पूरे मामले को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिया गया था। ईडी ने कई जगह संपति का पता लगाया। सभी संपति को यूएपीए एक्ट के तहत जब्त किया है। अभिजीत यादव पलामू के छत्तरपुर के इलाके के रहने वाला है। झारखंड सरकार ने अभिजीत पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।अभिजीत माओवादियो का जोनल कमांडर है।उसके बैंक खाताओं को पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है। 55 से अधिक नक्सल घटनाओं में शामिल रहा है अभिजीत अभिजीत यादव झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय है। अभिजीत पर बिहार और झारखंड में 55 से अधिक नक्सल घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। 2013 में 15 टीपीसी उग्रवादियों की हत्या, 2016 में काला पहाड़ विस्फोट जिसमें सात जवान शहीद हुए थे, 2017 में बिहार के औरंगाबाद और गया सीमा पर कोबरा की टीम पर हमला करने, इस हमले में 10 जवान शहीद हुए थे।
साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव के दिनों में पिपरा प्रमुख के पति मोहन गुप्ता की हत्या करने का मुख्य आरोपी भी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play