सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा बाजार के समीप में सगमा प्रीमियर लिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसका जानकारी देते हुए सगमा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का अध्यक्ष मंगलेश यादव ने बताया कि टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा।
सगमा प्रीमियर लीग में इंट्री के लिये 1100 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विजेता को ट्रॉफी के साथ 8100 सौ व उपविजेता को ट्राफी के साथ 5100 सौ रुपये का इनाम दिया जायेगा। मंगलेश यादव ने बताया कि सभी मैच चौदह ओवर को खेलाया जाएगा। सभी मैच 10 बजे से खेलाया जायेगा। सभी मैच कास्को गेंद से ही खिलाया जाएगा। एलबीडब्लू छोड़कर सभी नियम मान्य होगी। उन्होंने बताया कि ट्राउजर और जूता सभी खिलाड़ियों को पहन कर आना अनिवार्य है।
अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि वाद विवाद करने वाले टीमों को बिना प्रवेश शुल्क दिए मैच से बाहर कर दिया जाएगा।
इस दौरान सगमा प्रीमियर लीग मैच के सफल संचालन के लिये समिति का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष मंगलेश यादव, उपाध्यक्ष शशि प्रकाश यादव, सचिव उमेश कुमार बैठा, उपसचिव एमएस लाला, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, संरक्षक चंदन कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, आनंद कुमार यादव, जनार्दन प्रसाद यादव समेत कई लोगों के नाम शामिल है।