बंशीधर नगर : प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी जयराम ने सभी ग्राम रोजगार सेवकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में बीपीओ जयराम ने दीदीबाड़ी योजना, आधार, मोबाइल सीडिंग, वर्मी कम्पोस्ट, बिरसा हरित क्रांति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मजदूरों की मजदूरी भुगतान की समीक्षा किया। समीक्षा के बाद उन्होंने सभी ग्राम रोजगार सेवकों को एक सप्ताह के अंदर पंचायत में चल रही योजनाओं को पूरा कराने, दीदीबाड़ी योजना का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रभाष पांडेय, गुलाब पासवान, किशोर कुमार, रोहित कुमार शुक्ल, आनन्द विश्वकर्मा, राजेश कुमार, गोपाल सिंह, चंदन कुमार रवि, रीना कुमारी, धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे।