भवनाथपुर : केतार थाना क्षेत्र के परती कुशवानी के अंछिया टोला में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना में कर्मदेव यादव घायल हो गये। घायलावस्था में इलाज के लिये भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास द्वारा इलाज किया गया।
चिकित्सक ने बताया कि अंदरूनी चोटें आई हुई है। एक्सरे कराने के लिये लिखे हुए हैं, उसके रिपोर्ट के आधार पर ही जांच किया जाएगा।
जबकि घायलावस्था में कर्मदेव यादव ने बताया कि बीते 26 जनवरी को मेरे पाटीदार रामाशीष यादव द्वारा रोड में कलवट के पाइप निकालकर बेंच रहा था, जिसे हमने रोका था, उसके बाद दोनों तरफ से विवाद हुआ था, और शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से हम घर से भवनाथपुर आने के लिये निकले थे कि उसी दौरान रामाशीष यादव ने दो-तीन अन्य लोगों की मौजूदगी में लाठी से पिटाई कर दी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में केतार थाना में लिखित शिकायत की है।