whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272647
Loading...


लीज समाप्त होने के बावजूद राणाडीह बालू घाट से अवैध बालू उठाव का मामला जनता दरबार में उठा

location_on गढ़वा access_time 29-Jan-21, 05:15 PM visibility 651
Share



लीज समाप्त होने के बावजूद राणाडीह बालू घाट से अवैध बालू उठाव का मामला जनता दरबार में उठा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम पंचायत- राणाडीह, प्रखंड- कांडी, निवासी कार्यकारी समिति के अध्यक्ष, कृष्णा दास ने उपायुक्त से कांडी प्रखंड अंतर्गत राणाडीह बालू घाट के लीज समाप्त होने पर भी अवैध रूप से कोयल नदी से बालू उठाव करने के संबंध में शिकायत करते हुए कहा कि राणाडीह बालू घाट से बालू का अवैध उत्खनन जारी है। बालू घाट का लीज 31-03-2016 से 3 वर्ष 31-3- 2019 तक के लिए ठेकेदार के नाम से किया गया था। ठेकेदार के द्वारा भी मात्र 3 साल का ही राजस्व दिया गया है।
पुनः इसे उपायुक्त के आदेशानुसार दिनांक 13-12- 2020 तक के लिए बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि अभी भी ठेकेदार के द्वारा बिचौलियों के साथ मिलकर लगातार बालू घाट से बालू का उठाव जारी है। साथ ही पंचायत क्षेत्र के आवास और शौचालय के लाभुकों को सरकारी दर पर बालू नहीं दिया जा रहा है। बालू घाट के कर्मचारियों से पूछे जाने पर बार-बार यही बताया जाता है कि पुनः लीज बढ़ा दी गई है जिससे अभी बालू उठाव होता रहेगा। इसकी शिकायत के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी कांडी के द्वारा दिनांक 25-01- 2021 को ठेकेदार को चेतावनी देते हुए बालू घाट जाने वाले रास्ते में गड्ढा खोदकर रोक लगा दी गई थी। लेकिन पदाधिकारियों के चले जाने के बाद पुनः उठाव का कार्य जारी कर दिया गया।
उन्होंने उपायुक्त से बालू घाट से उठाव को तत्काल रोकते हुए कार्रवाई करने और बालू घाट का पुनः लीज होने तक ग्राम पंचायत स्तर से उठाव करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। जनता दरबार में अगले फरियादी सहायक अभियंता, मनरेगा में चयनित प्रतीक्षा सूची के 8 अभ्यर्थियों ने उपायुक्त को अपनी समस्या कहते हुए बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार 19 सीटों के लिए प्रथम चयन सूची में सिर्फ 14 सीटें ही भरी गई बाकी 5 सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची बनाई गई थी, यह सूची 2 साल तक ही मान्य है। हमारा दस्तावेज सत्यापन दो चरण में हुआ है पहली बार प्रथम सूची के साथ ही 10 व 11-02-2020 को फिर दोबारा 29-6- 2020 को दस्तावेज सत्यापन किया गया है। लेकिन अभी तक हमारी नियुक्ति को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है।
ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से उक्त समस्या के समाधान की गुहार लगाई। जनता दरबार में अगले फरियादी बीटीटी मझिआंव दीपक कुमार सिंह ने उपायुक्त को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव में बीटीटी के पद पर नवंबर 2017 से कार्य कर रहा हूं। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि विगत 10 माह से उनका वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जनता दरबार में उन्होंने उपायुक्त से विभाग अंतर्गत जांचोपरांत उनका वेतन मुहैया कराने का अनुरोध किया। जनता दरबार में इसके अलावा भूमि विवाद से संबंधित मामले, चिन्हित स्थान पर जल मीनार का अधिष्ठापन नहीं होने, आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराने, केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, रैयती भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण के रोके जाने, रैयती भूमि पर रखे हुए पाइप को हटाने, केसीसी लोन माफ करने के संबंध में, भूमि नापी करवाने समेत अन्य से जुड़े कुल 23 आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play