गढ़वा : आज दोपहर करीब 12:00 बजे एनएच 75 पर समाहरणालय की ओर जाने वाली रास्ते के पास कोर्ट के काम कर अपने घर लौट रहे, मझिआंव के गोपालपुर निवासी संजय दुबे को बाईक ने धक्का मार दी। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए स्थानीए लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
बाईक सवार मेराल के तरके निवासी सुनील चौधरी को भी चोट लगी है। सुनील अपने साला के लड़के के साथ अपने घर जा रहा था।