whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272838
Loading...


भुईयां विकास परिषद ने बीडीओ को सौंपा 14 सूत्री मांग पत्र

location_on रमना access_time 28-Jan-21, 06:19 PM visibility 668
Share



भुईयां विकास परिषद ने बीडीओ को सौंपा 14 सूत्री मांग पत्र


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : भारतीय भूईया विकास परिषद् के बैनर तले को सैकड़ों लोगों ने रैली निकाल कर नये कृषि कानून और कृषि संशोधन बिल की वापसी सहित 14 सूत्री मांग पत्र गुरुवार को बीडीओ हुलास महतो के माध्यम से राजपाल को भेजा है। इसके पहले भारतीय भुईया विकास परिषद् के केंद्रीय अध्यक्ष नरेश भुईया व भारतीय जनमुक्ती परिषद् के केंद्रीय अध्यक्ष उमाशंकर बैगा व्यास के नेतृत्व मे सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों रैली की शक्ल में निकलकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके अलावा बाजार वह मुख पथ होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ हुलास महतो को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में तीनों ने कृषि कानून को रद्द किए जाने के साथ-साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टैंड स्वामी सहित अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को अविलंब जेल से रिहा करने, हड़पी गई जमीन को वापस करने, जल जंगल जमीन पर पूर्ण अधिकार देने, वन अधिकार कानून 2006 और 2008 को पूर्ण रुप से लागू करने, बनकटा निर्गत करने, कोरोना के नाम पर बंद विद्यालयों को अभिलंब खोलने, बिना शर्त केसीसी ऋण की माफी करने आदि आदि शामिल है।
मांग पत्र सौंपने से पूर्व वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान और संवैधानिक पदों की अवहेलना करते हुए लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। पूंजीपति वर्गों को फायदे के लिए कानून में संशोधन किसानों को खेती जैसे पारंपरिक पेशा से हटाना चाह रही है। इस स्थिति में देश के सभी दलित, आदिवासी, पिछड़ा, किसान, मजदूर और सर्वहारा वर्ग के लोगों को एकजुट होना होगा। कार्यक्रम को नरेश भुईया, उमाशंकर बैगा ब्यास, प्रमंडल के सचिव पिंटू भुईया, उमेश उराव, जिला अध्यक्ष सरिता देवी आदि ने संबोधित किया। जबकि इस अवसर पर शहबीर भुइयां, मंगली देवी, चंद्रावती देवी, इंद्रदेव भुईया, बुधन भुईया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play