भवनाथपुर : भवनाथपुर बाजार निवासी सह कर्पूरी चोक स्थित माँ वैष्णवी अस्पताल के संचालक रोहित कुमार सिंह की 27 वर्षीया पत्नी जुली देवी की निधन गुरूवार के अहले सुबह 3 बजे हृदयाघात के कारण रांची के आर्किड अस्पताल में हो गई।
समाचार के अनुसार बीते 20 दिनों पूर्व ही डिलेवरी के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म देने के बाद उनकी स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने के बाद बेहतर ईलाज हेतु उन्हें रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ गुरुवार की अहले सुबह अचानक हर्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गयी।
उधर रांची से भवनाथपुर शव आते ही लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। वहीँ परिजनों के चीत्कार से महौल गमगीन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार पैतृक आवास बलिगढ़ में किया गया। मुखाग्नि रोहित सिंह ने दी।