धुरकी : उपायुक्त राजेश पाठक ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षू बीडीओ के द्वारा प्रखंड मे चल रहे मनरेगा योजनाओ का भौतिक सत्यापन कराया। उपायुक्त ने पत्रकारों को बताया की जांच की गई योजनाओ की गुणवत्ता की समीक्षा की जा रही है। वहीं उपायुक्त ने पत्रकारों को बताया की प्रखंड मे छः सौ कुप योजना स्वीकृत हुई है। जिसमे डेढ़ सौ कुप निर्माण पुर्ण कर लिए गए हैं। उन्होने कहा की प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण विगत कई वर्षों से नही हुआ था इसको लेकर विभागीय समीक्षा भी की गई। उन्होने बताया की प्रखंड मे पंचायत सचिव व जनसेवक की कमी है, इसे जल्द पुरा किया जाएगा। वहीं सुखलदरी फाॅल को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की बात कही उन्होने कहा की सुखलदरी फाॅल के बारे मे जानकारी मिली है, उन्होने कहा की स्थल सुंदर है।
वहीं योजनाओ मे तेजी लाने को लेकर बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा को कई दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उपायुक्त ने जांच की गई योजनाओ की समीक्षा करते हुए बताया की जो भी योजनाएं जांच की गई है उसकी गुणवत्ता पर विचार किया जा रहा है। विदित हो की उपायुक्त ने पांच घंटे तक प्रखंड कार्यालय मे गहनता से निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम जयवर्धन कुमार, बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा सगमा के प्रभारी बीडीओ दीपक मिंज, के अलावे खरौंधी व केतार के बीडीओ व सभी प्रखंड कर्मी शामिल थे।