गढ़वा : आज गढवा अंचल पदाधिकारी द्वारा गढवा शहरी क्षेत्र के वृद्ध, विधवा एवं विकलांग लोगों को सरकारी पेंशन का लाभ दिलवाने के लिए गढवा नगर परिषद में गढवा नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा के पहल पर विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के इस योजना के लिए 135 लोगों ने आवेदन समर्पित किए। जिसका जांच एवम अनुसंशा उनके संबंधित वार्ड पार्षद, राजस्व कर्मचारी एवं अंचल निरीक्षक के द्वारा करने एवम सत्यापित करने के पश्चात अंचल पदाधिकारी जे. के. मिश्रा के द्वारा स्वीकृत किया गया। जिससे लाभुकों को काफी सहूलियत हुई। जिसके कारण वे लोग काफी खुश थे।
साथ ही वैसे लोग जो इस योजना के लिए योग्य होने के बावजूद आज अपना आवेदन समर्पित नहीं कर सके हैं उन लोगों के लिए पुन: दिनांक 2 फरवरी 2021 को नगर परिषद भवन में फिर से कैंप लगाया जाएगा।
इस मौके पर अध्यक्ष पिंकी केसरी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, अंचल पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक संतोष शुक्ला, राजस्व कर्मचारी नरेंद्र राम, उपेंद्र राम एवं नथुनी राम, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, संजय कुशवाहा, गजाला सिद्दीकी, अंजू देवी, ममता देवी, मनोज मेहता, मीरा कुमारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश तिवारी, उमेश मेहता, सुरेंद्र कश्यप, सुनील मेहता, मुकेश गुप्ता, कृष्णा, मुन्ना, अप्पू , नौशाद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।