खरौंधी : जेएमएम खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर पासवान एवं सचिव मिथिलेश कुमार राम ने स्थानीय विधायक पर नराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज वे 15 वें वर्ष में विधायक के पद पर प्रवेश किए जिसमें 5 साल स्वास्थ्य मंत्री के पद पर, जिसमें 100 बेडों का अस्पताल बनाएं लेकिन अभी तक अस्पताल में पद सृजित नहीं किए।
खरौंधी प्रखंड में सारी व्यवस्था रहते हुए भी 4 विभाग अभी तक भवनाथपुर से सृजित हो रहा है। चाहे वह स्वास्थ्य विभाग हो, चाहे वह बाल विकास परियोजना हो, चाहे सहकारिता विभाग हो स्थानीय विधायक केवल झूठ का ढिंढोरा बजाते चल रहे हैं तथा उन्होंने कहा कि विधायक डोमनी बराज कनहर परियोजना तथा पावर प्लांट के मुद्दे पर चुनाव जीते लेकिन सब मुदे को भुलकर ठेका की ओर ध्यान दे रहे हैं और हेमंत सरकार के प्रति अलोचना कर जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं।