whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212863
Loading...


मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया पत्रकार वार्ता, कहा किसी भी सूरत में सरकार को भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं

location_on गढ़वा access_time 24-Jun-20, 06:08 PM visibility 660
Share



																		मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया पत्रकार वार्ता, कहा
किसी भी सूरत में सरकार को भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


आयूष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में बाईपास का सपना अब पुरा होगा। बहुत जल्द गढ़वा हटिया ग्रीड से जुड़ेगा और गढ़वा के लोगों को 20 से 22 घंटे विद्युत की आपूर्ति होगी। हमारी सरकार किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को बर्दास्त नही करेगी। शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद मैने निरंतर गढ़वा विधानसभा की गतिविधियों पर पैनी निगाह बनाए रखा। पेयजल विभाग को मुस्तैद रखा तथा संक्रमण काल में विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरां को गढ़वा वापस लाया गया। उक्त बातें सुबे के पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश ठाकुर ने बुधवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा की शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद निरंतर गढ़वा की जनता पर मेरी निगाह बनी हुई थी।
पेयजल विभाग को मुस्तैद रखा था। साथ ही संक्रमण काल में मजदुर भाईयों का ब्यौरा इकट्ठा कर वापस लाने की दिशा में सार्थक पहल किया गया। इस दौरान ट्रेन, बस तथा हवाई जहाज से भी उन्हे लाया गया। उन्होने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब केन्द्र सरकार द्वारा किसी भी व्यक्ति को आने-जाने पर पूर्णतः रोक लगा दी गई थी, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की मदद से दुसरे राज्यों में फंसे गढ़वा के मजदुरों को वहां की सरकार से तालमेल बैठाकर प्रवासी मजदुरों को राशन एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिन राज्यों से तालमेल नही बन पाया वहां फंसे गढ़वा जिले के मजदुरों को निजी कोष से खाद्य सामग्री के लिए लाखों रुपयें की राशि मजदुरां को समूह में भेजा गया।
साथ ही गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लिए जरुरतमंदों को चलंत वाहन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया गया। वहीं निजी प्रयासों से बीसीसीएल रेहला हजारो लीटर केमिकल एवं सैकड़ो बोरा ब्लीचिंग मंगाकर अग्निशमन सेवा के वाहन द्वारा गढ़वा शहर एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों को सेनेटाईज कराया गया। जबकि झामुमो गढ़वा विंग के कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर गढ़वा विधानसभा अर्न्तगत जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री एवं भोजन पैकेट उपलब्ध कराया ताकि उन्हे भुखमरी से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि डंडा, रमकंडा एवं चिनिया में 50-50 हजार तथा रंका एवं मेराल को निजी कोष से आम जनता की आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 1-1 लाख रुपये उपलब्ध कराया गया।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में निजी कोष से विभिन्न पंचायतों में सेनेटाईजर, मास्क, साबुन, गमछा का वितरण करया गया। साथ ही जिलार्न्तगत गंभीर बीमारी योजना मद से दर्जनो मरीजों को इलाज के लिए लाखों रुपये उपलब्ध कराये गये। निजी कोष से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये की राशि सहायता स्वरुप दी गयी। धान क्रय की अवधि दो-दो बार बढ़वाई गयी जिससे राज्य मेंं रिकार्ड धान की खरीददारी हुयी। उन्होने कहा कि गढ़वा को हटिया ग्रीड से जोड़ने के लिए स्पेशल टीम को काम पर लगाया जो लहलहे ग्रीड से भागोडीह ग्रीड को जोड़ने का कार्य करीब 90 प्रतिशत पुरा हो चुका है। गढ़वा में विद्युत आपूर्ति की क्रमिक सुधार जारी है। उन्होने कहा कि गढ़वा बाईपास के लिए राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सकरात्मक वार्ता हुई है।
वहीं मुख्यमंत्री मानवसेवा योजनार्न्तगत गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के 2430 गरीब असहाय परिवारों के मुखिया के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि विधायक निधि से प्रदान की गई। जबकि जिले में 2691 नलकूपों की मरम्मति 21 जून तक की गई है। गढ़वा जिला समेंत पुरे राज्य के प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच नलकूपों के बोरिंग की प्रक्रिया का शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना है। उन्होने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दीदी कीचन दाल भात केन्द्रों का सफलता पूर्वक संचालन कर हजारों जरुरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया। उन्होने कहा कि गढ़वा टाउन हॉल के स्थान पर 5 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बहुद्देशीय भवन के निर्माण की स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई है।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पलामू प्रमंडल को विभिन्न योजना का सौगात दिया गया जिसमें बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, पोटो हो खेल विकास योजना प्रमुख है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मजदुरों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना का प्रारुप विचाराधीन है। उन्होने कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को बर्दास्त नही किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play