whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275888
Loading...


स्व यमुना प्रसाद सिन्हा के पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह संपन्न

location_on गढ़वा access_time 27-Jan-21, 06:55 PM visibility 648
Share



स्व यमुना प्रसाद सिन्हा के पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह संपन्न


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सुधा यमुना मेमोरियल ट्रस्ट के तत्त्वावधान में बुधवार को अधिवक्ता यमुना प्रसाद सिन्हा के पुण्यतिथि पर अधिवेशन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह एवं रामचंद्र केसरी ने यमुना सिन्हा एवं सुधा सिन्हा के तसवीर पर दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवालों को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया किया। इस मौके पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि दिवंगत यमुना प्रसाद सिन्हा एक कुशल वक्ता और प्रसिद्ध अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे।
साथ ही वे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लिया करते थे। वे गरीबों का निशुल्क मुकदमा भी लड़ते थे और उन्हें आर्थिक सहयोग भी करते थे। श्री ठाकुर ने कहा कि उनका बचपन इसी घर के छत के नीचे बीता है और आज वह कैबिनेट मंत्री हैं तो इसमें इस घर का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना प्रसाद सिन्हा एवं सुधा देवी उनके माता पिता के समान थे, और उनसे उन्हें पुत्रवत स्नेह मिला। पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि यमुना बाबू काफी मिलनसार व सामाजिक प्रवृत्ति के इंसान थे।।आज उनके परिवार के द्वारा शुरू की गई यह परंपरा निरंतर चलता रहे यही वे कामना करते हैं। पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि यमुना बाबू के साथ उनका काफी लगाव था।
वे अधिवक्ता के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी भागीदारी निभाते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी रुचि थी डेंटल कालेज के चेयरमैन दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यमुना बाबू की प्रसिद्ध एक जिला तक सीमित नहीं था। वे कानून के जानकार थे। गढ़वा के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर कलानंद मिश्रा ने भी दिवंगत यमुना प्रसाद सिन्हा एवं सुधा सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनमें जो संस्कार था, वही संस्कार उनके सभी बच्चों में भी दिखाई पड़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण सिन्हा एवं संचालन गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा ने निभायी। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश सुधीर कुमार सिन्हा,पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर यासीन अंसारी, सीओ जेके मिश्र, गौरक्षण प्रसाद सिन्हा, सुनीता सिन्हा, गिरीश कृष्ण सिन्हा, गोपेश कृष्ण सिन्हा, रेशमा सिन्हा, लक्की सिन्हा, ऋषि पल्लव, डॉ अशोक कुमार सोनी,धीरेन्द्र चौबे, अंजलि गुप्ता, आशीष अग्रवाल, डॉ राजेश रंजन, पूनम केशरी, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, प्रभात श्रीवास्तव राजेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी सिंह,सत्यम कुमार,रामध्यान पाल, अधिवक्ता परशुराम तिवारी, लाल जी पाठक, जितेंद्र सिन्हा, सूचित नारायण लाल, ददन सिन्हा, मुकेश सिन्हा, ज्ञान प्रकाश केसरी, शौकत खान सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play