भवनाथपुर : आरएमडी सेल का बन्द तुलसी दामर डोलोमाईट माइंस को खोलने को लेकर विधायक भानु प्रताप शाही ने खान सचिव के. श्रीनिवासन से मिलकर बन्द खदान को अविलम्ब खोलने की मांग किया है, जिस पर खान सचिव ने विधायक को विश्वास दिलाया कि कुछ ही सप्ताह में तुलसी दामर माइंस को चालू कर दिया जाएगा, जिस से हज़ारों घरों में चूल्हा फिर से जलना शुरू हो जाएगा।
विधायक भानु ने बताया कि विगत 16 फरवरी से खदान बन्द पड़ा है जिसके चलते हजारों ठेका मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं। इस मामले को लेकर पूर्व में स्थानीय यूनियन इंटक एटक व पलामू खान मजदूर के द्वारा मजदूरो के साथ महीनों सेल के प्रशासनिक भवन पर धरना प्रदर्शन किया गया था परन्तु देश में आई कोरोना महामारी के कारण सभी लोगों को लम्बा इंतजार करना पड़ाज़ परन्तु अब जल्द ही खदान खुलेगा।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग मजदूरो के मजबूरी व विश्वास के साथ अपना राजनीति को चमकाने के लिए दिग भर्मित कर रहे हैं जो काफी ओछी बात है।
बताते चलें कि श्री भानु को यूनियन नेताओ व मजदूरो ने मिलकर बन्द खदान को जल्द खुलवाने की मांग किया था जिसके आलोक में विधायक ने पहल जारी कर दिया है।