बंशीधर नगर : प्रखण्ड के सलसलादी ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मध्यान भोजन का प्रतिपूर्ति राशि का वितरण 57 बच्चों के बीच किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षा मित्र बबिता कुमारी ने बताया कि कोविड 19 को देखते हुए विद्यालय बन्द है। बन्द अवधि में विभागीय निर्देशानुसार बच्चो को एमडीएम की प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाना है। जून व जुलाई माह का प्रतिपूर्ति राशि का वितरण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत नरही के कार्यकारी समिति सदस्य रेणु देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय बन्द अवधि में घर पर रहकर पढ़ें।मोबाइल के माध्यम से शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षक ज्ञान प्रकाश, संयोजिका मुनिया देवी, चनोइया देवी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।