भवनाथपुर : भवनाथपुर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया गया तिरंगा झंडा स अवसर पर कई जगहों पर सांस्क़ृतिक कार्यक्रम व खेल का भी आयोजन किया गया तथा जीते टीम व प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया। भवनाथपुर ब्लॉक सह अंचल कार्यालय में बीडीओ रवींद्र कुमार, थाना परिसर में प्रभारी थाना प्रभारी के साथ पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो, बीआरसी केंद्र में बीईईओ राकेश कुमार, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन प्रियंका कुमारी, जमा दो हाई स्कूल में प्राचार्य विकास प्रजापति, बुनियादी स्कूल प्राचार्य विजय कुमार, रेंज ऑफिस में रेंजर अजित कुमार, गर्ल्स हाई स्कूल में प्राचार्य अजय सिंह, शिशु विद्या मंदिर टाउनशिप में प्राचार्य कुमार सिंह झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक बुका शाखा में ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार, भवनाथपुर शाखा में राकेश कुमार झा, एसबीआई में नीलेश्वर कुमार, पीएनबी में फील्ड ऑफिसर विद्यानंद रजक, शिवशरण सेवा संस्थान में पत्रकार सीताराम पाठक, इंटक यूनियन में सचिव प्रदीप चौबे, भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, इंटक यूनियन में रविशंकर चतुर्वेदी के अलावे राज्य सरकार के आदेशानुसार सभी पंचायत सचिवालय में संबंधित पंचायत सचिवों ने झंडोतोलन किये।