गढ़वा : स्नातक कला, विज्ञान एवं वा तोणिज्य संकाय में सत्र 2020-23 में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक और अवसर पर प्रदान किया गया है। इस बावत सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज, गढ़वा में स्नातक के तीनों संकायों में सत्र 2020-23 में नामांकन कराया जा रहा है। वैसे विद्यार्थी जो अब तक अपना नामांकन नही करा पाये हैं वे महाविद्यालय में अपना नामांकन करा सकते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी चान्सलर पोर्टल के माध्यम से खुद अथवा महाविद्यालय कैम्पस में प्रदत्त ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर नामांकन करा सकते हैं। उन्होने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 30 जनवरी तक चान्सलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन नामांकन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।