सगमा : प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया।
झंडोत्तोलन प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ दिपक कुमार मिंज, भैया रुद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय, सगमा में प्रधान अध्यापक हेमंत कुमार यादव, राजकीय मध्य विद्यालय, सगमा में सदानंद यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कटहर खुर्द मे प्रधानाध्यापक सुनय राम, राजकिय मध्य विद्यालय, कटहर कला में आषुतोष रंजन, उच्च विद्यालय, बीरबल में जिप सदस्य नन्दगोपाल यादव, पंचायत सचिवालय घघरी में पंचायत सेवक रुपेश कुमार तिवारी ने झंडोतोलन किया।
हालांकि 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंचायती राज के कार्यकाल विघटन होने के बाद झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत सचिवालय में जनप्रतिनिधियों को झंडातोलन की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण जनप्रतिनिधियों को झंडोतोलन करने से वंचित कर दिए गए।
हालांकि कोविड-19 की वजह से समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण पंचायतों के विकास कार्य में धीमी गति होने के वजह से जनप्रतिनिधियों का इस बार कार्यकारी समिति के माध्यम से उनका कार्यकाल की अवधि बढ़ा दी गई है। लेकिन सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।