बंशीधर नगर : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर उंटारी अनुमंडल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केसरी ने अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय नगर उंटारी एवं अपने आवास स्थित कार्यालय चचरिया, बंशीधर नगर स्थित परिसर पर झंडोत्तोलन किया। अनुमंडलीय मैदान में अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने झंडोत्तोलन किया। श्री बंशीधर नगर थाना में थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने झंडोत्तोलन किया। सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंध कारिणी अध्यक्ष जोखू प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया।
सुरेंद्र प्रताप देव ने टी डी एम इंटर कॉलेज अधौरा में झंडोत्तोलन किया।
इधर शंकर प्रताप देव इंटर महाविद्यालय में शासी निकाय के सचिव राज राजेंद्र प्रताप देव ने झंडोत्तोलन किया। राज राजेंद्र प्रताप देव ने झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में कहीं कि आज हमारा पूरा देश 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। किसी भी देश का संविधान उस देश की आत्मा होती है।स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात हमारे देश में भी अपने संविधान की आवश्यकता थी। अतः भारत को स्वतंत्र हो जाने के बाद संविधान सभा की घोषणा हुई और इसने अपना कार्य 9 दिसंबर 1947 से आरंभ कर दिया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद सभा के प्रमुख सदस्य थे।
इसी प्रारूप समिति ने डॉक्टर अंबेडकर जी की अध्यक्षता में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया और यह संविधान 26 जनवरी 1950 को देश भर में लागू हो गया। आज हमें अपने देश के हजारों देशभक्तों के बलिदान को याद करने का भी दिन है क्योंकि उन्हीं के कुर्बानियों के फलस्वरूप आज हम स्वतंत्र हैं।