whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27279934
Loading...


गणतंत्र दिवस के मौके पर मेराल के विभिन्न संस्थानों में भी शान से लहराया तिरंगा

location_on मेराल access_time 27-Jan-21, 10:31 AM visibility 653
Share



गणतंत्र दिवस के मौके पर मेराल के विभिन्न संस्थानों में भी शान से लहराया तिरंगा


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस बार दिलचस्प यह है कि 2021 के 72 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर पंचायती राज के कार्यकाल बिघटन होने के बाद झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत सचिवालय में जनप्रतिनिधियो को झंडातोलन की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि कोविड-19 की वजह से समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण पंचायतों के विकास कार्य में धीमी होने के वजह से जनप्रतिनिधियों का इस बार कार्यकारी समिति के माध्यम से उनका कार्यकाल अवधि बढ़ा दी गई है। लेकिन सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।
वहीं मेराल के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न संस्थानों में गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों द्वारा अनोखे झांकी, संगीत व खेलकूद कार्यक्रम किया जाता था। बहरहाल कोविड-19 महामारी के वजह से कोबिड नियमों का पालन करते हुए इस क्षेत्र में सरकारी अथवा प्राइवेट संस्थानों में झंडोत्तोलन के बाद सन्नाटा का असर देखने को मिला। वहीं मेराल बीडीओ गौतम कुमार ने जनवरी माह के दिनों में कड़ाके की ठंड एवं कोहरा को देखते हुए मुख्यालय में झंडोत्तोलन संपन्न होने के बाद मुख्यालय से सटे मेराल पूर्वी पंचायत के संजय नगर में झुग्गी झोपड़ी गुजर बसर कर रह रहे असहाय घासी जाति के लोगों के यहां पहुंच कर उनके रहन-सहन के साथ-साथ उनके हालात का जायजा लिया।
उन्होंने इससे पहले भी प्रखंड के कई सुदूरवर्ती क्षेत्र में निरीक्षण कर अत्यंत पिछड़े एवं आदिवासी परिवारों के बीच पहुंच उन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। जो झुग्गी झोपड़ी में जीवन बसर करने को मजबूर हैं। इस संबंध में वीडियो गौतम कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घासी जाति के लोग अत्यंत ही गरीबी जीवन जीने को मजबूर हैं ना तो उनका घर है और ना ही रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साधन, फिलहाल ठंड से राहत के लिए घासी परिवार के बच्चों को गर्म वस्त्र में स्वेटर एवं वृद्ध को कंबल का वितरण किया गया। और हमारा हमेशा से यही प्रयास है कि इस प्रखंड के सभी अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। मौके पर सीओ यशवंत नायक ने भी कहां की इनको स्थाई से संबंधित सरकारी प्रावधानों के अनुसार इस क्षेत्र के जमीन का किस्म का हेरिंग कर स्थाई करने की कोशिश की जाएगी।
इस अवसर पर मुखिया पति विजय प्रसाद, समाजसेवी अशोक राम, वार्ड सदस्य रहमुद्दीन अंसारी एवं अन्य लोगों के साथ घासी जाति के महिला एवं पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play