गढ़वा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला भाजपा परिवार की ओर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के मैदान में भाजपा परिवार का फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विनय चंद्रवंशी ने की।
क्रिकेट मैच में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर पासवान ने अपनी अपनी टीम की कप्तानी की। इस दौरान क्रिकेट मैच 4-4 ओवर का हुआ, जिसमें पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपनी टीम की ओर से शानदार पारी खेली उनके द्वारा 2 चौके और 1 छक्के लगाए गए तथा श्री तिवारी ने अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के द्वारा शानदार गेंदबाजी किया गया।
फैंसी क्रिकेट मैच में भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र द्विवेदी संजय भगत, मुरली सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, मुरली श्याम तिवारी, रूपेश दुबे सहित अन्य भाजपा नेता खिलाड़ी के रूप में मौजूद थे।