गढ़वा : यहां खेले जा रहे प्रथम प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्र्तगत सोमवार को गढ़वा रेंजर्स व गढ़वा स्मैशर्स के बीच खेले गये मैच में गढ़वा रेंजर्स ने गढ़वा स्मैशर्स को आठ विकेटों से करारी शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा स्मैशर्स की पुरी टीम 25वें ओवर में 82 रनों पर ही लुढ़क गयी। इसमें दिव्य रंजन पाण्डेय के 15 तथा ध्रुव कुमार मेहता के 10 रनों के अतिरिक्त अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नही कर सका। गढ़वा रेंजर्स की ओर से घातक गेन्दबाजी करते हुए रोहित सिंह ने 14 रनों पर 5, आर्यन पाण्डेय ने 15 रनों पर 2 तथा अंकित शुक्ला ने 12 रनों पर 2 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा रेंजर्स की टीम 6ठे ओवर में ही दो विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
रेंजर्स की ओर से आर्यन पाण्डेय ने 31, कमल नयन ने 25 तथा जितेन्द्र यादव ने नाबाद 20 रन बनाये। 5 विकेट लेने वाले रोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।