whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157388 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

महदेईया में स्थित निर्माणाधीन जेल में बने नियंत्रण कक्ष एवं प्लस टू हाईस्कूल में बने क्वारंटाईन सेंटर का निरीक्षण कर प्रवासी मजदूरों का हाल जाना

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 24-May-20, 07:45 PM visibility 735
Share



												महदेईया में स्थित निर्माणाधीन जेल में बने नियंत्रण कक्ष एवं प्लस टू हाईस्कूल में बने क्वारंटाईन सेंटर का निरीक्षण कर प्रवासी मजदूरों का हाल जाना
निरीक्षण करते एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर: पुलिस कप्तान खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने रविवार को यहां महदेईया में स्थित निर्माणाधीन जेल में बने नियंत्रण कक्ष एवं प्लस टू हाईस्कूल में बने क्वारंटाईन सेंटर का निरीक्षण कर प्रवासी मजदूरों का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी को कोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिये लोगों के बीच जागरूकता के लिये लाऊडस्पीकर से व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। एसपी ने दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों से किसी प्रकार की कठिनाई या व्यवस्था में कमी की जानकारी ली। उन्होंने क्वारंटाईन सेंटर में मजदूरों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिये उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
Advertisement
साथ ही नियंत्रण कक्ष एवं क्वारंटाईन सेंटर में मजदूरों के लिये की जा रही व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।एसपी ने प्रवासी मजदूरों से पुनः बाहर कमाने जाने के बारे में पूछा तो मजदूरों ने कहा कि जब यहां काम मिलेगा तो बाहर क्यों जायेंगे। सबको घर परिवार के साथ रहने की इच्छा होती है। किंतु घर परिवार को चलाने के लिये मजबूरी में बाहर कमाने जाते हैं। मजदूरों ने कहा कि काम नहीं मिलेगा तो पुनः बाहर जायेंगे। एसपी ने नियंत्रण कक्ष में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से भी जानकारी प्राप्त की तथा सावधानी पूर्वक कार्य करने को कहा।एसपी ने नियंत्रण कक्ष में मौजूद कंप्यूटर संचालकों से भी कई जानकारी ली।
Advertisement
उस मौके पर गढ़वा मुख्यालय एसडीपीओ दिलीप खलखो, श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ अजीत कुमार, मजिस्ट्रेट अजय तिर्की, थाना प्रभारी पकंज कुमार तिवारी, सिटी मैनेजर निखिल किरण रवि कुमार समेंत कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play