whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281131
Loading...


सेप्टिक टैंक के सात मृतकों के आश्रितों के बीच मंत्री ने वितरित किया 28 लाख का चेक

location_on गढ़वा access_time 25-Jan-21, 06:05 PM visibility 649
Share



सेप्टिक टैंक के सात मृतकों के आश्रितों के बीच मंत्री ने वितरित किया 28 लाख का चेक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आज मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा जिले के गढ़वा एवं कांडी अंचल अंतर्गत क्रमशः दिनांक 21-07-2020 तथा 14-10-2020 को सेप्टिक टैंक में विषैली गैस के कारण दम घुटने से मृत 7 व्यक्तियों के आश्रितों को 3 लाख 80 हजार रुपए का चेक अनुदान राशि के रूप में प्रदान किया गया। मौके पर गढ़वा अंचल अंतर्गत कल्याणपुर निवासी स्वर्गीय गुलाम रब्बानी अंसारी की पत्नी रूबिया खातून, स्वर्गीय इमामुद्दीन अंसारी की पत्नी हलीमा बीबी, स्वर्गीय अमरेंद्र कुमार विश्वकर्मा की पत्नी सुधा देवी तथा कांडी अंचल अंतर्गत डूमरसोता निवासी स्वर्गीय अनिल मेहता की पत्नी सविता देवी, स्वर्गीय मिथिलेश मेहता की पत्नी व स्वर्गीय नागेंद्र मेहता माता विजयंती देवी व स्वर्गीय प्रवीण मेहता के पिता सत्येंद्र मेहता को माननीय मंत्री के द्वारा 3 लाख 80 हजार रूपए का चेक अनुदान राशि के रूप में दिया गया।
इसके अलावा मृतक के परिजनों को माननीय मंत्री के द्वारा कंबल भी उपलब्ध कराया गया। उक्त अवसर पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आज राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि अपने जीविकोपार्जन के लिए कार्य करते वक्त ऐसी घटना होना अत्यंत दुखद है। प्रावधान के तौर पर इस प्रकार की घटनाओं में परिजनों को पारिवारिक लाभ के रूप में 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। परंतु उपायुक्त व मेरा प्रयास इन परिवारों के सहयोग के लिए कुछ बेहतर करना था ऐसे में मैंने माननीय मुख्यमंत्री से उक्त संदर्भ में अनुरोध किया। जिसको लेकर हाई लेवल कमिटी के द्वारा विचार विमर्श के उपरांत इसे कैबिनेट के द्वारा पास किया गया।
परिणाम स्वरूप आज इन परिवारों को 4 लाख रुपए अनुदान राशि के तौर पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो परिवार के सदस्य की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता लेकिन यह राशि उनके लिए आगे के जीवन में कुछ बेहतर करने का एक साधन मात्र है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को किसी के बहकावे में ना आकर इस राशि को आजीविका के स्रोत के रूप में उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की शुरुआत गढ़वा जिले से हुई है उम्मीदन पूरे राज्य को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा माननीय मंत्री ने कहा कि ऐसी दुर्घटना आगे से ना हो इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि कोई कार्य करने से पहले उसके परिणाम व दुष्परिणाम के विषय में विचार करें, जीवन अनमोल है।
उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से भी उक्त संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का अनुरोध किया। मौके पर उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध करा पाना माननीय मंत्री के अथक प्रयास से ही संभव हो पाया है। इसके अलावा उन्होंने आए परिजनों से किसी भी प्रकार की मदद के लिए बेझिझक जिला प्रशासन से अपनी समस्या कहने की बात कही। मौके पर मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मिथिलेश कुमार ठाकुर, उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त गढ़वा सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, निदेशक डीआरडीए ओनिल क्लिमेंट ओड़िया, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा चंद्रजीत सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा, अंचलाधिकारी गढ़वा, पदाधिकारी सामान्य शाखा गढ़वा, जिला कल्याण पदाधिकारी जिले के विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारी व कर्मी तथा मृतकों के परिजन समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play