रमना : उपायुक्त राजेश पाठक के निर्देश के आलोक में रमना प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में सोमवार को पेंशन शिविर का आयोजन बीडीओ हुलास महतो उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें रमना पंचायत सहित प्रखंड के 11 पंचायतों के जरूरतमंदों ने अपना आवेदन समर्पित किया।
बीडीओ हुलास महतो ने बताया कि पेंशन शिविर के पहले दिन वृद्धावस्था पेंशन के 56, विधवा के 05 तथा दिव्यांग के 03 कुल 64 आवेदन की प्राप्ति हुई है। जिसमें 17 आवेदन को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दिया गया है। योग शिविर 30 जनवरी तक जारी रहेगा। इसके पहले हुलास महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड चंचल कर्मियों के साथ बैठक कर 30 जनवरी को आयोजित होने वाले विधिक जागरूकता शिविर सह सशक्तिकरण की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बैठक में उपस्थित कर्मियों को कहा कि शिविर में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसके लिए गांव स्तर तक लोगों को सूचना प्राप्त हो।शिविर में पहुंचने वाले लोगों को कानून के साथ-साथ सशक्तिकरण की जानकारी दी जाएगी।
मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार सिंह, सीताराम बढ़ईक, देवेंद्र कुमार सिंह, पंचायत सेवक मंगल यादव, विजय कुमार, मोहन कुमार सहित सभी प्रखंड और अंचल के कर्मी मौजूद थे।