धुरकी : प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य गेट पर अंबाखोरया गांव की साठ वर्षीय वृद्ध महिला सरस्वती देवी अपनी समस्या को लेकर बीडीओ से मिलने पहूंची थी। उक्त महिला जब सिढ़ियां से चढ़कर बीडीओ के कार्यालय मे जाने के दौरान गिर गई। वहीं जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, समाजसेवी योगेंद्र यादव ने उक्त महिला को संभालकर बीडीओ से इसकी जानकारी दी।
बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने यह सुनते ही फौरन अपने वेश्म से निकले और मुख्य द्वार पर वृद्ध महिला से मिले और पुछा की क्या समस्या है आपकी तो महिला ने बताया की उसको सरकारी खाद्यान्न नहीं मिलता है, पेंशन बंद है और वह ट्यूमर जैसी बिमारी से त्रस्त है। बीडीओ ने तत्काल अपने बटुए से एक हजार रूपये और एक कंबल व पचास किलो चावल उक्त महिला को दिया, वहीं कर्मियों से तत्काल उसका नाम राशन की सुचि मे दर्ज कराते हुए, असाध्य बिमारी के इलाज हेतू राशी स्वीकृत करने का निर्देश मौजूद कर्मी को दिया।
उक्त महिला ने इस दौरान बीडीओ का पैर छूने के लिए जैसे ही झुकी बीडीओ ने अपने हाथों से पकड़कर रोक लिया और कहा की आप उम्र मे हमसे बड़ी हैं इसलिए आप आशीर्वाद दीजिये मुझे। वहीं इस दौरान बीडीओ की कार्यशैली को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई, सभी ने बीडीओ के कार्यों की सराहना की।