बंशीधर नगर : पुलिस ने थाना कांड संख्या 223/20 धारा 272, 273, 290 भादवि एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त जंगीपुर गांव निवासी सोनी राम पिता खखनु राम को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि सोनी कई दिनों से फरार चल रहा था।