whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281292
Loading...


मतदाता दिवस पर खरौंधी, श्री बंशीधर नगर तथा सगमा में मतदाताओं को किया गया जागरूक

location_on गढ़वा access_time 25-Jan-21, 04:58 PM visibility 647
Share



मतदाता दिवस पर खरौंधी, श्री बंशीधर नगर तथा सगमा में मतदाताओं को किया गया जागरूक


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी 48 मतदान केंद्रों पर जागरूकता रैली निकाली गयी़ साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया। खरौंधी के सभी 48 मतदान केंद्रों में शपथ ग्रहण समारोह सह विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी़। इस मौके पर मतदान से संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि आयोजित की गयी़। मझिगावां पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां के मतदान केंद्र 45,47,48 पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली पोषक क्षेत्र में निकली। जागरूकता रैली में शामिल मध्य विद्यालय मझिगावां के शिक्षक अभिभावक एवं मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित नारे लगा रहे थे।
जुलूस वापस होकर पुनः विद्यालय परिसर पहुंचा।इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद सिंह ने उपस्थित मतदाताओं को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी। साथ ही बीएलओ ने प्रपत्र 6,7,एवं 8 प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षक इंद्रमण प्रसाद यादव, राजेंद्र सिंह, मुनेश्वर राम, अरविंद राम, मंजूषा गुप्ता, बीएलओ अरविंद कुमार गुप्ता, अजंता देवी, नारद राम, मतदाता रवि हुसैन, राजन गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, अखिलेश साह, राहुल कुमार, अखिलेश यादव, अजित कुमार, रीता देवी सहित कई मतदाता उपस्थित थे। इधर, प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया। बीएलओ ने उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलायी तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 8 तथा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 भरे जाने की जानकारी दी तथा प्रपत्र का वितरण किया गया।
श्री बंशीधर नगर : प्रखण्ड के सभी मतदान केंद्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। सम्बन्धित मतदान केंद्र के बीएलओ द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा मतदान के लिए शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर बीएलओ ने नये मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी व्यक्तियों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6,मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित या दुबारा प्रविष्टि वाले मतदाताओं का नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र यदि गलत है, तो उसे सुधारने के लिए प्रपत्र 8 प्राप्त किया गया।मतदाता दिवस के अवसर पर बीएलओ पर्यवेक्षक भी मतदान केंद्रों पर देखे गये।
सगमा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा रैली निकाल कर गांव मोहल्ले का भ्रमण कर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित नारे लगा रहे थे। इसके बाद शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विधालय के शिक्षकों ने विधालयो में उपस्थित मतदाताओं को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी। जबकि प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ दिपक कुमार मिंज ने प्रखंड कर्मियों, ग्रामीणों को शपथ दिलाई। जबकि प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया।
बीएलओ ने उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलायी तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 8 तथा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 भरे जाने की जानकारी दी तथा प्रपत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर पंचायत सेवक रुपेश कुमार तिवारी, चंद्रशेखर चौबे, शैलेश कुमार, कुन्दन कुमार, निलेश यादव, संतोष यादव आदि प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। मेराल : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेराल प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।वीडियो गौतम कुमार एवं अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने उपस्थित लोगों को मतदान व निर्वाचन विषय पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया एवं उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रखंड सहायक सुनील कुमार, रिजवान अख्तर, रवि रंजन कुमार, सीआई उदल राम, अंचल सहायक आलोक कुमार, कुणाल कुमार, बीपीओ फिरोज अंसारी, एई देवनाथ गौतम, मनरेगा अकाउंटेंट सूरज गुप्ता, बीपीआरओ महावीर मेहता, कल्याण पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा, मनरेगा ऑपरेटर अवधेश बैठा, खादिम अंसारी, बृजेश कुमार, सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play