गढ़वा : रविवार संध्या मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर गढ़वा उपायुक्त, अपर समाहर्ता पलामू, बाईपास निर्माण कार्य के संवेदक, राष्ट्रीय मार्ग के अभियंता की बैठक हुई जिसमें मंत्री मिथिलेश ने कार्य प्रगति पर जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाईपास निर्माण में जो बाधाएं आ रही है उसे दोनों जिले के अधिकारी तालमेल बिठाकर दूर करने का काम करें। सरकार के तरफ से निर्माण कार्य को तेजी से संपन्न कराने में हर संभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्य में जिस तरह के भी बाधाएं महसूस आएगी उससे हमें सीधा अवगत कराने का काम करें। गढ़वा के चिर प्रतिक्षित बाईपास निर्माण को पूरा कराने के लिए हम हर स्तर पर चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।