गढ़वा : रंका थाना मोड़ के पास बाइक और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में चिनियां थाना के सिगसिगा गांव निवासी प्रेम यादव की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रेम यादव की पत्नी बिरझनी, उम्र 50 वर्ष अपने पुत्र प्रदीप यादव और लड़की के साथ में महाबीर गंज छत्तीसगढ़ यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे। उसी क्रम में एनएच 343 पर रंका थाना के पास सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिसमे बिरझनी देवी का मोके पर ही मौत हो गई।