भवनाथपुर : प्रखंड के प्रशाल में बीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सभी विभाग के अधिकारी और कर्मियों के साथ बैठक कर झंडोत्तोलन का समय सारणी तय हुआ। मौके पर बीडीओ ने कहा कि वैश्विक कोरोना के मद्देनजर झंडोतोलन के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने तथा मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
ब्लॉक सह अंचल कार्यालय में 8.45 बजे झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया। जबकि रेंज ऑफिस में 9.05 बजे, थाना परिसर में 9.10 बजे, जमा दो हाई स्कूल में 9.25 बजे, राजकीय बुनियादी स्कूल में 9.30 बजे, बीआरसी कार्यालय में 9.35 बजे, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 9.45 बजे तथा कस्तुरबा विद्यालय में 10.20 बजे झंडोतोलन किया जाएगा।
बैठक में बीईईओ राकेश कुमार, प्राचार्य विकास प्रजापति, बीपीओ अखिलेश्वर प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, जेई मनोज कुमार, सुनील पटेल, वीरेंद्र प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।