बड़गड़ : बड़गड़ एवं भंडरिया भाजपा मंडल इकाई के तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के महुआटिकर गांव स्थित हड़वार नदी के तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में गढ़वा एवं पलामू जिले के भाजपा नेताओं के अलावा प्रखंड के विभिन्न गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री चौरसिया ने सर्व प्रथम कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई दी। तत्पश्चात अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार निकम्मी है। इस सरकार के सत्ता में आते ही झारखंड का विकास थम सा गया है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अपराध एवं उग्रवाद की समस्या चरम पर है। इस सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा कराये गये कार्यों को गिना कर अपना पीठ खुद थप - थपा रही है। झारखंड की वर्तमान सरकार ने अपने निकम्मे पन को दर्शाते हुए राज्य के विधवा एवं वृद्धा पेंशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पिछले पांच माह से रोके रखा है। जबकि केन्द्र की भाजपा सरकार आवास से लेकर अनाज तक का लाभ लोगों के घरों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार, अपराध एवं उग्रवाद को बढ़ावा देने वाली निकम्मी सरकार को जल्द उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा पूर्व सांसद प्रत्याशी जवाहर पासवान, पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा, गढ़वा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, प्रभात भुईयां, ठाकुर प्रसाद महतो, जिप सदस्य रमेश सोनी आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन बड़गड़ मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद के द्वारा किया गया।
कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम के आयोजन में उपरोक्त के अलावा विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश, बिरझु सिंह, रमेश गुप्ता, आनन्द सोनी, सुरेश केशरी, बरुण केशरी मिडीया प्रभारी घनश्याम सोनी, संजय प्रसाद, रवि सोनी, रंजन सोनी, रंजीत जयसवाल, बरूण केशरी, भंडरिया मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, शुशील शिंहा, राजेश कुमार सिंहा, भुषण सिंह, रामानंद यादव, रामजन्म केशरी, परशुराम सिंह, सुनील दास, ईश्वरी प्रसाद, बिरनाथ सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।