भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र के बनसानी पंचायत में विद्युत विभाग द्वारा 3 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है। इस अभियान में विभाग के पदाधिकारी विद्युत कनीय अभियंता महादेव महतो के आदेश पर विद्युत कर्मी सुभाष प्रसाद, अशोक कुमार, उमेश प्रजापती, सुरेंद्र मेहता के द्वारा गौतम यादव के ऊपर 16195 हजार बैजनाथ यादव के ऊपर 20564 हजार व रामप्यारी यादव के ऊपर 19569 हजार रुपये की बकाया है। इस के विरुद्ध विद्युत विभाग के अधिनियम के तहत स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया गया है।