बंशीधर नगर : अपना मेडिकल स्टोर (रानी फैमिली हॉस्पिटल ) में रविवार को रहबर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 रोगियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में तैबा नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ अरशद अंसारी व डॉ माहेरू यामनी ने रोगियों का स्वास्थ जांच किया।
इस अवसर पर डॉ अरशद अंसारी ने कहा कि गरीब मरीजों की सुविधा के लिए रहबर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यह जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस तरह का आयोजन किया जाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि कुछ गरीब मरीज बाहर जाकर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, ऐसे मरीजों के लिए यह निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा की अत्यंत गरीब मरीजों को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में रहबर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मो0 शाहिद खान, उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, सचिव अफजल खान, सुलेमान कुरैशी, अपना मेडिकल स्टोर (रानी फैमिली हॉस्पिटल) के निदेशक हाजी अतीकुउल्लाह खलीफा, तस्लीम खान, पप्पू खान, साहिद नवाज, गुलाम रसूल, इमरान खलीफा, फिरोज आलम, डॉ रिजवान अहमद, बबीता कुमारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
तैबा नर्सिंग होम के स्टाफ संजय उरांव, रीमा कुमारी, संगीता कुमारी, अल्ताफ, चंदन एवं रिजवान ने मरीजों के स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया।