गढ़वा : जिला इकाई गढ़वा के जिला संयोजक सुशील कुमार के नेतृत्व में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा के कार्यालय में पेंशन आंदोलन से सम्बंधित प्रखण्ड एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु जिला एवं प्रखण्ड कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ एक अत्यावश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की रूपरेखा पर जिला संयोजक सुशील कुमार ने विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सत्तारूढ़ दल द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन भली के मुद्दे को प्रमुखता से सम्मिलित करने के बावजूद एक वर्ष के बाद भी अभी तक इस गम्भीर विषय पर कोई ठोस सकारात्मक पहल नहीं की गई है। सरकार की इस नीति से राज्य के कर्मचारियों में मायूसी बढ़ रही है तथा आंदोलन को तीव्र गति से करने को विवश हो गए हैं।