मेराल : रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वधान में प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर के नेतृत्व में मेराल हाई स्कूल के मैदान में 97 वें जयंती के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाया गया।
जयंती के अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर ने 1952 में बिहार के पहेली बार विधायक चुने गए और लगातार विधानसभा का सदस्य रहते हुए एक बार उपमुख्यमंत्री एवं दो बार मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में काम किया। उन्होंने बिहार के सदन में विपक्ष का भी अहम भूमिका निभाई, श्री ठाकुर ने गरीबों के मसीहा बनकर उनके सुख दुख में शामिल होकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे।
आज हम सब उन्ही के मार्गदर्शन पर चल कर उनके व्यक्तित्व, कर्मठ और निष्ठा से सबक लेने की जरूरत है। सचिव सुनील ठाकुर ने भी उनके व्यक्तित्व पर लोगों के समक्ष विचार रखा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, जिला संगठन मंत्री दिनेश ठाकुर, सुनील ठाकुर, विनय ठाकुर, नंद किशोर ठाकुर, अरविंद ठाकुर, शशि कुमार, इरफान अंसारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।