धुरकी : प्रखंड क्षेत्र के खुटिया पंचायत सचिवालय स्थित चार मुहान के निकट खेल मैदान मे आगामी दो फरवरी को सुर्या क्रिकेट क्लब सीजन पांच का उद्घाटन भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जन नेता ताहिर अंसारी के द्वारा किया जाएगा। उक्त आश्य की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम सचिव ब्रजेश सिंह ने संरक्षक रामप्रवेश यादव ने संयुक्त रूप से दिया है।
उन्होंने बताया की टूर्नामेंट के फाइन मैच की विजेता टीम को दस हजार रूपये व उपविजेता टीम को छः हजार रूपये का नकद राशि प्रदान कर पुरुस्कृत किया जाएगा। उक्त लोगों ने बताया की आयोजन समिति के अभिभावक के रूप मे इकबाल खान, एकराम खान, इसलाम खान को बनाया गया है, वहीं सदस्य के तौर पर मिस्टर खान, गजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, पिंटू गुप्ता व जीतेंद्र भुइयां शामिल हैं।