whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277245
Loading...


एनएसएस एसपीडी काॅलेज द्वारा पराक्रम दिवस के रुप में मनाया गया सुभाषचन्द्र की जयंती

location_on गढ़वा access_time 23-Jan-21, 06:36 PM visibility 652
Share



एनएसएस एसपीडी काॅलेज द्वारा पराक्रम दिवस के रुप में मनाया गया सुभाषचन्द्र की जयंती
ऑनलाईन संबोधित करते वक्ता


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई द्वारा शनिवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रुप में गुगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन मनायी गयी। इस अवसर पर सुभाषचन्द्र बोस के जीवन वृत पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गया तथा उनके जीवन को प्रेरणा स्त्रोत के रुप में लेते हुए वैसा कुछ कर गुजरने की प्रेरणा दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि आज हमारे बीच देश के महान हस्ती सुभाष चन्द्र बोस नही हैं किन्तु उनका विचारधारा आज भी हम भारतवासियों के लिए अनुकरणीय है। आज के युवा वर्ग को सुभाष चन्द्र बोस के साहस, पराक्रम और निष्ठा के वसूलों को अपने जीवन मे उतारने की आवश्यकता है।
इस मौके पर प्रो. अर्जुन प्रसाद ने कहा कि आज का दिन हम पराक्रम के रुप में मना रहे हैं। आज के युवा वर्ग को खुद पर भरोसा करना चाहिए। इस मौके पर डा. उमेश सहाय ने कहा कि आज हमें यह सीख लेेने की आवश्यकता है कि पहले देश है उसके बाद हम। देश हमारे लिए सर्वोवरी है। इस मौके पर प्रो. संजय केशरी ने कहा कि भारत की आजादी मे अपनी छाप छोड़ने वाले सुभाषचन्द्र बोस की जीवनी से युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। प्रो. धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि देश के लिए हम कुछ कर गुजरे ऐसी सोंच हर युवा को रखनी चाहिए। युवा वर्ग इस देश की शक्ति हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के गठन में सुभाषचन्द्र बोस ने महिलाओं के लिए झांसी की रानी रेजीमेंट का गठन किया था।
उन्होने कहा कि युवाओं को सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। कार्यक्रम को एनएसएस के सुगंध कुमार वघेल, सचिन कुमार चौबे, अमिषा सिन्हा, दीपिका कुमारी, स्नेहा गुप्ता, रागिनी कुमारी, अनित तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play