खरौंधी : खरौंधी में लगने वाला साप्ताहिक बाजार में दिन प्रतिदिन पशुओं का तस्करी काफी बढ़ती जा रही है। बाजार में दुधारू गाय के नाम पर बूढ़ा बैल, छोटा बच्चा तथा अपंग गाय बैलों की बिक्री दलालों के मिलीभगत से काफी तेजी से सौदा किया जा रहा है।
वहीं रामचंद्र मेहता एवं विनय ठाकुर ने कहा कि खरौंधी बाजार में विश्व हिंदू परिषद के आड़ में यह किया जा रहा है। इसका कोई विरोध करने वाला नहीं है बल्कि इसी की आड़ में दलालों के मिलीभगत के साथ मिलकर पैसा कमाने का काम कर रहे हैं। इसपर प्रतिनिधि और ना कोई पदाधिकारी का ध्यान है।
मौके पर रामचंद्र मेहता, विनय ठाकुर, रामचंद्र मेहता, कंचन चेरो, सुदामा मेहता, लखन सिंह चेरो, छटू मेहता आदि लोग मौजूद थे।