बंशीधर नगर : अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ जन जागरण अभियान चलाया गया। निधि संग्रह जन जागरण अभियान रक्सा गांव के लाला बागी स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन कर कर प्रारंभ हुआ। मंदिर प्रांगण से चलकर जन जागरण अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से चेचरिया होते हुए ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर पहुंचा, यहां दर्शन-पूजन कर दक्षिण मोहल्ला, सब्जी बाजार होते हुए पुनः एनएच 75 से अहीपुरवा मोड़, हेन्हो मोड़ होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर जाकर समाप्त हुआ।
इस दौरान अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल पर भगवान राम के मंदिर निर्माण में लोगों से बढ़-चढ़कर सहयोग राशि दान करने का आग्रह किया गया।
इसमें शामिल लोग जय श्री राम, जय हनुमान, सीताराम आदि देवी-देवताओं का जयघोष करते चल रहे थे। इस दौरान मंदिर निर्माण में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग भी किया।
मौके पर काशी प्रसाद, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, राजेश प्रताप देव, बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत कुमार शरद, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, अभिषेक कुमार चौबे, कृष्णकांत दुबे, प्रकाश आनंद मिश्र, राजू मेहता, सुमित कुमार, मनीष कुमार, लवली आनंद, अनिल पासवान, कुमार कनिष्क, विकास कुमार पांडेय, लक्ष्मण राम, प्रताप जायसवाल, भोलू कुमार, राजेश कुमार, अशोक सेठ, मंदीप प्रसाद, सत्यनारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।