भंडरिया : भंडरिया प्रखंड कार्यालय में 26 जनवरी के झंडोत्तोलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं निजी प्रतिष्ठानों में झंडोत्तोलन को लेकर समय का निर्धारण किया गया है।
निर्धारित समय के अनुसार भंडरिया प्रखंड कार्यालय में 10:00 बजे, पंचायत भवन में 10:15, सिंचाई विभाग 10.30, हाई स्कूल 10:35, कस्तूरबा विद्यालय 10:45, इंदिरा गांधी चौक 10:50, थाना में 11:00, पंजाब नेशनल बैंक 11:05, मध्य विद्यालय भंडरिया 11:35, सहित अन्य कार्यालयों का टाइम निर्धारण किया गया है।
बैठक में प्रखंड प्रमुख राम कृष्ण किशोर, भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, सुशील सिन्हा, अंचल सहायक राकेश सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी असीम बिनित तिरंगा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जुलाई टोप्पो, मुखिया सुशीला केरकेट्टा, पंचायत सुरेंद्र ठाकुर, ठाकुर प्रसाद महतो, रुप निरंजन सिन्हा सहित अन्य शामिल थे।