गढ़वा : रोहित सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत गढ़वा रेंजर्स ने गढ़वा डेंजर्स को यहां खेले जा रहे प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये मैच में 29 रनों से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। रोहित ने एक ओर जहां अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 58 रन बनाये वहीं 7 विकेट भी झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा रेंजर्स की टीम 20 वें ओवर में ही 131 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इसमें रोहित सिंह ने 5 चैके व 5 छक्के की मदद से 32 गेंदों में 58 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं अंकित तिवारी ने भी 38 रनों का सहयोग किया। इसके अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाजी दहाई अंक में प्रवेश नही कर सका। गढ़वा डेंजर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए सुधांशु व शेखर ने 4-4 विकेट हाशिल किया।
एक समय गढ़वा रेंजर्स ने 23 रनों पर चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिये थे। किन्तु रोहित की पारी की बदौलत टीम किसी प्रकार 131 रन जुटा सकी।
जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा डेंजर्स की टीम रोहित की घातक गेन्दबाजी के आगे 15 वें ओवर में 102 रनों पर ही सिमट गयी। डेंजर्स की ओर से चंदन कुमार ने सर्वाधिक 35 तथा अभिनव सिंह ने 27 रन बनाये। रेंजर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए रोहित सिंह ने 27 रनों पर 7 विकेट हाशिल किया। वहीं आर्यन पाण्डेय ने 28 रनों पर 3 विकेट प्राप्त किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेसीए कमेटी प्रभारी संजय कुमार सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।