बड़गड़ : गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर गुरुवार को बड़गड़ बीडीओ विपिन कुमार भारती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय से सटे राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित बैठक में प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर झंडोतोलन के समय का निर्धारण किया गया।
बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 8:00 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा। तत्पश्चात बड़गड़ पुलिस ओपी कार्यालय परिसर में 8:15 बजे, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 8:30 बजे, मध्य विद्यालय परिसर में 8:45 बजे, जमा दो हाई स्कूल परिसर में 8:55 बजे, जेएसएलपीएस कार्यालय में 9:05 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 9:15 बजे, ज्ञान ज्योती इंग्लिश मीडियम स्कूल में 9:25 बजे, संत पिटर्स स्कूल बाड़ी खजुरी में 9:35 बजे, राजकीय उच्च विद्यालय बोडरी में 9:45 बजे, पशु चिकित्सालय में 10:00 बजे एवं सदर पंचायत सचिवालय में 10:15 झंडोत्तोलन किया जायेगा।
बीडीओ श्री भारती ने कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
बैठक में मनरेगा बीपीओ मोहम्मद हासिम अंसारी, मुखिया बलदेव टोप्पो, ललीता बाखला, पंसस सुभाष प्रसाद, प्रधान सहायक वीरेंद्र कुमार मांझी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सत्यनारायण यादव, पंचायत सचिव अरविंद सिंह, सुरेश मेहता, प्रधानाध्यापिका द्रोपदी मिंज, प्रविणा मिंज, अजय कुमार मिंज, उपेन्द्र रवि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।